IPL 2026 के बाद अब श्रीलंकाई धरती पर गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, चौके-छक्के से मचाया तहलका

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. अब वह श्रीलंकाई धरती पर अपनी बल्लेबाजी से धमाका करते हुए नजर आ रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Cricket News (95)

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की और जमकर रन बनाए. उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर ली. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए सिलेक्ट किया गया है. वह भारतीय सीनियर टीम में सबसे कम उम्र में सिलेक्ट होने वाले खिलाड़ी भी बने हैं. फिलहाल वैभव श्रीलंका में हैं और इंडिया A टीम का हिस्सा हैं. 9 जून से श्रीलंका A, भारत A और अफगानिस्तान A टीम के बीच ट्राई सीरीज का आगाज होने जा रहा है. वैभव ट्राई सीरीज में रनों का अंबार लगाने के लिए तैयार हैं. मैच से पहले वैभव का नेट प्रैक्टिस का वीडियो आया है, जहां पर वह नेट्स में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब भारत में धमाका करने के बाद वैभव श्रीलंकाई धरती पर अपना जलवा दिखा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ