Vaibhav Sooryavanshi
विज्ञापन

क्यों इंडिया के लिए प्रैक्टिस करने नहीं पहुंचे वैभव सूर्यवंशी? मैच से एक दिन पहले किया आराम!  

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी दोबारा मैदान पर उतरने को तैयार हैं. सूर्यवंशी 9 जून को इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. उससे पहले वो अभ्यास सत्र में नहीं नजर आए, सभी उसका कारण जानना चाहते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के कारण अब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. मुख्य टीम में खेलने से पहले वो इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. जिसके लिए वो श्रीलंका के दौरे पर हैं. 9 जून को वैभव इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने के लिए उतरेंगे. उससे ठीक एक दिन पहले वैभव अभ्यास करने के लिए नहीं पहुंचे. सभी फैंस अब इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

क्यों प्रैक्टिस करने नहीं पहुंचे वैभव सूर्यवंशी? 

श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी अभ्यास करने के लिए पहुंचे. जिसके पीछे बीसीसीआई ने को कोई कारण नहीं बताया. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. वैभव पिछले कुछ महीनों से लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़े मैच से पहले उन्हें तैयार रखना चाहती है. वैभव इंडिया ए के लिए भी धमाकेदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम को जारी रखना चाहेंगे. इस मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को भी खुद को साबित करना होगा.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ