Players Who Might Not Return to Team India
विज्ञापन

इन 5 धुरंधरों के लिए बंद हुए भारतीय T20I टीम के दरवाजे! IPL 2026 में प्रदर्शन भी नहीं बचा पाएगा करियर?

Players Who Might Not Return to Team India: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टीम एक नई शुरुआत करने के इरादे से उतरी है और लग रहा है कि कुछ खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं.

Players Who Might Not Return to Team India: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हुआ है. नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, वहीं कुछ की लंबे समय बाद वापसी हुई है. अजीत अगरकर ने बता दिया है कि वो फ्यूचर को देखते हुए टीम में बदलाव कर रहे हैं. ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का कमबैक अब संभव नजर नहीं आ रहा है और भारतीय T20I टीम के दरवाजे उनके लिए बंद होते नजर आ रहे हैं.

इन 5 धुरंधरों के लिए बंद हुए भारतीय T20I टीम के दरवाजे!

सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और स्क्वाड से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है. ऐसा लग रहा है कि सूर्या की अब वापसी मुश्किल है. इसके अलावा केएल राहुल और ऋषभ पंत के लिए भी रास्ते बंद नजर आ रहे हैं. राहुल का स्ट्राइक रेट भारतीय टीम के खेलने के अंदाज से मेल नहीं खाता. भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में खूब विकेट चटकाते हुए टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश की थी लेकिन उन्हें नहीं चुनकर चयनकर्ताओं ने यह संकेत दिया है कि वो अब फ्यूचर पर फोकस कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही युजवेंद्र चहल के लिए कहा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ