Dhanu Rashi Ka Rashifal

Video: धनु राशि में ग्रहों का योग करेगा हैरान, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कैसा होगा असर?

Dhanu Rashi Ka Rashifal: ग्रहों के गोचर और स्थिति से कई योग बनते हैं जिसका असर राशियों के जीवन पर पड़ता है. जून महीने में धनु राशि में कई योग बन रहे हैं. इन योग का प्रभाव धनु राशि के लोगों के जीवन पर होगा. आइये इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Dhanu Rashi Ka Rashifal: धनु राशि वालों के जीवन पर जून महीने में ग्रहों की स्थिति और योग से असर देखने को मिलेगा. धनु राशि वालों को किस ग्रह के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ेगा और कौन सा ग्रह धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. जून में सूर्य, मंगल, शुक्र ग्रह धनु राशि वालों के लिए शुभ ग्रह साबित होंगे. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि वालों को होगा लाभ

सूर्य ग्रह आपके 6वें भाव में 15 जून तक गोचर करेंगे. इसके बाद सूर्य आपके 7वें भाव में गोचर करेंगे. आप 15 जून तक शत्रुओं पर हावी रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. सूर्य के गोचर करने के बाद आपको व्यापार में नए साझेदार मिलेंगे. इससे आपको लाभ हो सकता है. आपको अहंकार से बचना होगा. आपको परीक्षा में सफलता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

गुस्से पर रखें नियंत्रण

धनु राशि वालों को 21 जून के बाद अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. 21 जून तक बुध के 7वें भाव में और इसके बाद 8वें भाव में होने से यह आपके लिए शुभ साबित होगा. आपके लिए वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. इसके साथ ही आपको बृहस्पति, शनि और राहु ग्रह मध्यम फल देंगे. गुरु के 8वें भाव में होने से पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है और आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.

विज्ञापन

शनि की साढ़ेसाती के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपको सावधान रहने की जरूरत है. मां की सेहत का ध्यान रखें. सेहत पर खर्च हो सकता है. आपको खर्च और रिश्ते संभालने की जरूरत है. धनु राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ