Kumbh Rashifal

Video: 15 जून तक कुंभ राशि वाले करेंगे खूब तरक्की, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों को जून के महीने में लाभ होने के योग बन रहे हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को 15 जून तक लाभ हो सकता है. आइये इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों पर ग्रह स्थिति से जून में क्या असर पड़ेगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. कुंभ राशि वालों के लिए जून में सूर्य और मंगल ग्रह शुभ साबित होंगे. 15 जून तक का समय कुंभ राशि के लिए बेहद खास और शुभ रहने वाला है. कुंभ राशि के चौथे भाव में सूर्य के होने से लाभ मिलेगा. इसके बाद सूर्य पांचवें भाव में गोचर करेंगे. सूर्य ग्रह के प्रभाव से पारिवारिक सुख मिलेगा और मानसिक शांति की प्राप्ति होगी. आपके अटके हुए काम बनेंगे और नौकरी में तरक्की करेंगे.

विज्ञापन

मंगल से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि वालों को मंगल ग्रह से लाभ मिलने वाला है. 21 जून तक मंगल ग्रह आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे. इसके बाद चौथे भाव में गोचर करेंगे. कुंभ राशि के जातकों को मंगल ग्रह के प्रभाव से करियर में लाभ होगा. तरक्की की राह आसान होगी. कुंभ राशि के लोगों को गुरु ग्रह के प्रभाव से औसत फल मिलेगा.

विज्ञापन

बुध ग्रह मध्यम फल देगा. 21 जून तक बुध ग्रह पांचवें और इसके बाद छठे भाव में गोचर करेगा. बुध की स्थिति से विद्यार्थियों को लाभ होने की संभावना है. शेयर बाजार और निवेश से लाभ मिल सकता है. आपको मेहनत का फल मिलेगा. हालांकि सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. आप खर्च पर काबू रखें और किसी को उधार देने से बचें.

विज्ञापन

इन ग्रहों से मिलेगा अशुभ प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों को जून में शुक्र, शनि, राहु और केतु से अशुभ फल मिलेगा. वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस पॉलिटिक्स और कानूनी मामलों के कारण आप परेशान हो सकते हैं. कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ