हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: तेजप्रताप और अखिलेश में क्या है कॉमन? जवाब सुनकर आ जाएगी हंसी

Tej Pratap Yadav Interview: तेज प्रताप यादव ने न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने चायवाला इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और अखिलेश यादव।

Tej Pratap Yadav Interview: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव काफी अच्छे दोस्त हैं। जबकि तेजस्वी यादव राहुल गांधी से अच्छी दोस्ती है। इस बात का खुलासा खुद तेजप्रताप ने न्यूज 24 के चाय वाला इंटरव्यू में किया है। तेजप्रताप अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चायवाला इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए।

ये भी पढ़ें: Video: क्यों छोड़ी पढ़ाई, क्या बनना चाहते थे तेज प्रताप यादव? Chai Wala Interview में खोले राज

तेजप्रताप से पूछा गया कि आप में और अखिलेश में क्या कॉमन है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- हमारे विचार मिलते हैं। खाने-पीने को लेकर भी हमारी पसंद कॉमन हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा- हालांकि अखिलेश का पेट निकला हुआ है। हम दुबले पतले हैं। मैंने उन्हें कई बार सलाह दी है कि इसे कम करें। तेजप्रताप ने ऑन कैमरा कहा- अखिलेश जी! अगले दिन से एक्सरसाइज करना शुरू कीजिए। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तेजप्रताप से पूछा गया कि कभी लालू प्रसाद यादव को प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। इस सवाल के जवाब में तेजप्रताप ने कहा- उन्हें तो खूब मौका मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

विज्ञापन

पूरा इंटरव्यू वीडियो में देखें…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola