ind vs - 2024-12-31T201721.960
विज्ञापन

Video: 2025 में काफी बिजी रहने वाला है टीम इंडिया का शेड्यूल, जानें कब, किस टीम के साथ होगा मैच

Team India: भारत को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। इसके अलावा टीम इंडिया 2025 में एशिया कप की मेजबानी करते हुए भी नजर आएगी।

India’s cricket 2025 full Schedule: भारतीय टेस्ट टीम के लिए साल 2024 का अंत कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 2025 की शुरुआत टीम इंडिया शानदार तरह करेगी। टीम इंडिया को 2025 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलना है। ये बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी और 5वां टेस्ट मैच होगा। इस मैच में वापसी करके टीम इंडिया सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

वहीं, भारत के लिए 2025 काफी ज्यादा बीजी रहने वाला है। टीम इंडिया को इस साल इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस दौरान टीम इंडिया एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भी करेगी। 2025 भारत के लिए काफी ज्यादा बिजी रहने वाला है। इस दौरान भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलना है। टीम इंडिया का 2025 का पूरा शेड्यूल जानने के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ