हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2025 के पहले मैच में इन 11 धुरंधरों के साथ उतरेगी टीम इंडिया! रिंकू सिंह को बैठना होगा बाहर

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ करेगी। रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Indian cricket Team

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। शुभमन गिल की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम इंडिया को पहले मैच में यूएई से 10 सितंबर को भिड़ना है। सिलेक्टर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही साफ कर दिया था कि गिल और अभिषेक पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। इस स्थिति में संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी होगी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव या फिर तिलक वर्मा में से कोई एक नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। संजू सैमसन नंबर चार की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दो ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। यूएई की धरती पर कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती मिलकर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए दिखाई देंगे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola