---विज्ञापन---

Video: लाभ या हानि, वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा अगस्त? यहां जानिए

Horoscope 2026: अगस्त में वृषभ राशि वालों पर शनि ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा. इन लोगों को शनि की दृष्टि से लाभ होगा या हानि? आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

अगस्त 2026 में वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल

अगस्त महीने में शनि ग्रह वृषभ राशि के 11वें भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे।

नौकरी और व्यवसाय दोनों में अच्छी कमाई होगी, साथ ही आय में वृद्धि और बचत भी संभव है।

देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति पुराने निवेश से लाभ और नए निवेश में मुनाफा दिलाएगी।

सुझाए गए उपाय

वृषभ राशि वालों को मां महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और पूरे महीने श्री सूक्तम का पाठ करना चाहिए।

Horoscope 2026
---विज्ञापन---

Horoscope 2026: अगस्त महीने में वृषभ राशि के लिए समय कैसा रहेगा. आर्थिक तौर पर इन लोगों को लाभ होगा या नुकसान का सामना करना पड़ेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. अगस्त महीने में शनि ग्रह वृषभ राशि के आय भाव यानी 11वें भाव में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे. ऐसे में शनि ग्रह आमदनी का नए स्रोत बनाएंगे. नौकरी और व्यवसाय दोनों में अच्छी कमाई होगी. शनि ग्रह की सीधी नजर होने के प्रभाव से आय में वृद्धि होने के साथ ही बचत भी कर सकेंगे. वृषभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय में बढ़ोतरी हो सकती है.

अचानक धनलाभ के योग

शनि ग्रह के साथ ही देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति निवेश में लाभ कराएगी. पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं. आप लोगों को फिक्स डिपॉजिट, बीमा योजना और वित्तीय योजना में निवेश करने से अच्छा मुनाफा होगा. लंबे समय का निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा. हालांकि, लालच में आकर गलत जगह निवेश करेन से बचें. निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें, जरूरत हो, तो किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें. भविष्य में तंगी से बचने के लिए आप फिजूल खर्च कम करें और पैसों की बचत करके चलें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे

जरूर करें ये उपाय

वृषभ राशि वालों को मां महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. पूरे महीने आप श्री सूक्तम का पाठ करें. घर में छोटी कन्या करीब 14 या 15 साल की है, तो उसे मां लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्तम का पाठ करने के लिए कहें. अगर घर की बेटी इस उपाय को करती हैं, ऐसे में दरिद्रता का नाश होगा. घर में कभी गरीबी आ ही नहीं सकती है. आप वृषभ राशि वालों के अगस्त के राशिफल के विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 09, 2026 03:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola