Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. इसके जरिए व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य जान सकते हैं. अंक शास्त्र में कई मूलांक के लोगों का दिल बहुत ही अच्छा होता है. यह लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं.

Numerology Personality Traits: यह लोग दानवीर प्रवृत्ति के होते हैं. इन तीन मूलांक के लोग दरियादिली की मिसाल होते हैं. इन लोगों को स्वभाव दूसरों की मदद करने वाला होता है. चलिए इन मूलांक वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मूलांक 3 वाले लोग
2 / 7अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं. यह लोग गुरु ग्रह के प्रभाव से परोपकारी और मददगार स्वभाव के होते हैं.
मदद में रहते हैं आगे
3 / 7मूलांक 3 वाले लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. किसी की आर्थिक सहायता करने, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में दान के लिए यह लोग कभी पीछे नहीं हटते हैं. दूसरों को मुसीबत में देख मूलांक 3 वाले लोग तुरंत मदद करते हैं. ये भी पढ़ें -
मूलांक 6 वाले लोग
4 / 7मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इनकी जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है. शुक्र ग्रह को धन-समृद्धि, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. यह लोग दूसरों के दुख को महसूस करते हैं.
सहानुभूति और सेवा भाव
5 / 7मूलांक 6 वालों के अंदर सेवा का भाव होता है. दूसरों को मुश्किल में देख यह मदद के लिए आगे आते हैं. यह लोग केयरिंग और दयालु होते हैं. यह दूसरों की खूब चिंता करते हैं और उनकी मदद करते हैं. ये भी पढ़ें -
मूलांक 9 वाले लोग
6 / 7अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह माने जाते हैं. मूलांक 9 वालों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 है. यह लोग मंगल के प्रभाव से मदद करने के स्वभाव वाले होते हैं. इनके अंदर दया भाव होता है.
दानवीर स्वभाव
7 / 7मंगल के प्रभाव वाले मूलांक 9 के लोगों दूसरों को मुसीबत में देख उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं. यह किसी के साथ अन्याय होती भी नहीं देख सकते हैं. यह जरूरतमंद और गरीबों की मदद के लिए आगे आते हैं. (All Photo Credit- Social Media and AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.