vaibhav sooryavanshi shreyas iyer arshdeep singh

अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आए 5 अपडेट, संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

Team India Selection Updates: भारतीय टीम की अगली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. उनके बीच तीन मैचों की T20I श्रृंखला खेली जाने वाली है. इसके लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़े 5 नए अपडेट सामने आए हैं.

Team India Selection Updates: भारत की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है. अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. दोनों देशों के बीच 13 सितंबर से यह सीरीज शुरू हो रही है. अफगानिस्तान ने T20I सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के सिलेक्शन पर सभी की नजर टिकी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस बड़ी सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन पर 5 नए अपडेट सामने आए हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के सिलेक्शन पर क्या हैं अपडेट्स?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बावजूद भारतीय टीम लीडरशिप में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है. दूसरा अपडेट यह है कि वैभव सूर्यवंशी का अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना पक्का है.

विज्ञापन

संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर थे और अब उनकी टीम में वापसी की खबर सामने आ रही है. चौथा अपडेट यह है कि संजू सैमसन की वापसी और वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी के बावजूद अभिषेक शर्मा की जगह पर कोई खतरा नहीं है. वह भी स्क्वाड का हिस्सा रहेंगे. जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले मयंक यादव को मौका मिल सकता है. हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर का अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध रहना फिटनेस पर निर्भर करेगा.

विज्ञापन

Source: News 24 Sports YT

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ