---विज्ञापन---

T20 World Cup: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs WI मैच, तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए ICC का बड़ा नियम

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला है. कोलकाता में इस मैच का आयोजन होगा. जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. सभी के मन में सवाल है कि अगर बारिश हो गई, तो किस टीम को फाइनल में जगह मिलेगी. आइए जानते हैं कि ICC के नियम अनुसार कौन सी टीम क्वालीफाई करेगी.

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, तो क्या होगा?
---विज्ञापन---

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है. ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. भारत और वेस्टइंडीज में से कोई एक आगे जा पाएगा. इसका फैसला 1 मार्च 2026 को होगा, जब कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज टीम आमने-सामने होगी. इस मैच के विजेता की सीधी एंट्री सेमीफाइनल में होगी. टी20 वर्ल्ड कप में बारिश के कारण पहले भी मैच रद्द हुए हैं. ऐसे में सवाल यह है कि अगर बरसात के कारण भारत vs वेस्टइंडीज मैच रद्द हो गया, तो सेमीफाइनल में दोनों में से किसे जगह मिलेगी.

रद्द हुआ IND vs WI मैच, तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द होता है, तो ICC के नियम अनुसार दोनों टीमों को एक-एक मिल जाएगा. मौजूदा पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज टीम भारत से नेट रन रेट के मामले में आगे है. टीम इंडिया ग्रुप A में तीसरे स्थान पर है. ऐसे में एक-एक मिलने की स्थिति में नेट रन नहीं बदलेगा और वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर रहने के कारण सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. बारिश हुई, तो टीम इंडिया बाहर हो जाएगी. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद कप्तान शनाका की होगी छुट्टी! श्रीलंकाई सिलेक्टर्स पर भी गिरेगी गाज?

First published on: Feb 27, 2026 02:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola