T20 World Cup से बाहर होने के बाद कप्तान शनाका की होगी छुट्टी! श्रीलंकाई सिलेक्टर्स पर भी गिरेगी गाज?

Dasun Shanaka and Selectors to Get Sacked: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से श्रीलंका का सफर खत्म हो गया है. सुपर 8 के शुरुआती दो मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा और अब सेमीफाइनल में खेलने का उनका सपना टूट गया है. खबर सामने आ रही है कि श्रीलंकाई टीम में टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद काफी बड़े बदलाव होंगे.

Dasun Shanaka and Selectors to Get Sacked

श्रीलंका क्रिकेट में मचा हड़कंप

Dasun Shanaka and Selectors to Get Sacked: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है. श्रीलंकाई टीम होस्ट होने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ग्रुप स्टेज में श्रीलंका ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और चार में से तीन जीत दर्ज की. हालांकि, सुपर 8 में अपने दोनों मैच हारने के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं. अब सेमीफाइनल में जगह बनाने का उनका सपना चकनाचूर हो गया है. बताया जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बाद अब श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका और सिलेक्टर्स पर गाज गिर सकती है.

विज्ञापन

कप्तान दासुन शनाका की होगी छुट्टी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन और सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद अब श्रीलंकाई क्रिकेट में हड़कंप मच गया है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक दासुन शनाका को कप्तानी से और सिलेक्टर्स को अपने पद से हटाया जाएगा, या आने वाले दिनों में उन्हें खुद इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा. सनथ जयसूर्या ने जनवरी में ही स्पष्ट कर दिया था कि वो टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच पद छोड़ देंगे. एएफपी को श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के एक सोर्स ने बताया, ‘हमारे पास प्रतियोगिता में एक और मैच है. हम ये चीज सामने रखेंगे कि वर्ल्ड कप में क्या गलत हुआ और आवश्यक कदम उठाएंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शनाका ने की सरकार से अपील

शुरुआत में श्रीलंका टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी दावेदार नजर आ रही थी, लेकिन अचानक उनके प्रदर्शन में गिरावट आई. उन्होंने कहा, ‘कई बार हम नकारात्मक चीजें सुनते हैं. हम क्रिकेटर के तौर पर कितने भी सकारात्मक क्यों न रहें, बाहर की नकारात्मकता चीजों को मुश्किल बना देती हैं. हमारे पास सिर्फ यही खेल है. मुझे नहीं पता कि हम इसे संभाल पाएंगे या नहीं.’

विज्ञापन

श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच किससे है?

सुपर 8 स्टेज में श्रीलंका को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. उनका अगला मैच अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है. इस मैच के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट में काफी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ