T20 World Cup 2024 Virat Kohli Can be Ruled Out Team India Selectors Report Claims
विज्ञापन

T20 World Cup से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली! किसे मौका देने का मन बना रहे सेलेक्टर्स

Virat Kohli T20 World Cup 2024: भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले विराट कोहली लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। यही कारण है कि अब खबरें आने लगी हैं कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम से सेलेक्टर्स बाहर कर सकते हैं। अब सवाल यह भी है कि विराट बाहर हुए तो मौका किसे सेलेक्टर्स देंगे? इसको लेकर देखें पूरी रिपोर्ट:-

Virat Kohli T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उसके बाद से वह पर्सनल रीजन के कारण टीम के साथ नहीं जुड़े। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर दूसरी बार पिता बनने की जानकारी शेयर की थी। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था।

अब ऐसी खबरें आने लगी हैं कि भारतीय टीम के सेलेक्टर्स विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर कर सकते हैं। इस पर कोई पुष्टि बोर्ड ने नहीं की है। मगर मंगलवार को अचानक कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर अटकलें लगने लगीं। खबरों में ऐसा कहा जाने लगा कि विराट कोहली की जगह युवाओं को मौका मिल सकता है। इसको लेकर क्या है पूरी जानकारी देखें वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ