T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुपर-8 में भी दमदार आगाज किया है। भारत ने सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान को धूल चटाई है। अब टीम को अगला मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। भारत का बांग्लादेश के खिलाफ मैच 22 जून को खेला जाएगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 24 जून को होगा। भारत को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इन 2 मैचों में से 1 मैच हर हाल में जीतना होगा। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Video: Points Table में नंबर-1 या नंबर-2, जानें टीम इंडिया को कौनसे नंबर पर होगा फायदा?
दरअसल टूर्नामेंट में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का मैच खेला गया। ये मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को डकवर्थ लुइस नियम से जीत हासिल हुई। ये मैच वेस्टइंडीज के एंटीगुआ मैदान पर खेला गया था। इसी मैदान पर कल यानी 22 जून को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) भारत-बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में बारिश के आसार बने हुए हैं। अगर इस मैच में बारिश होती है तो भारतीय टीम को बड़ा झटका लगेगा और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। एंटीगुआ के मौसम और अंक तालिका को समझने के लिए पूरी वीडियो देखें –
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: भारतीय टीम ने पहली बार बटोरी ये उपलब्धि, जानकर आप भी देंगे शाबाशी
संबंधित खबरें
Video: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
16 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
17 hrs agoवाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoIND vs WI: दूसरे ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
2 days agoIPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
2 days ago101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित
3 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines