IND vs AFG: भारतीय टीम ने पहली बार बटोरी ये उपलब्धि, जानकर आप भी देंगे शाबाशी

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। भारतीय टीम ने सुपर-8 ग्रुप में जीत के साथ शुरुआत की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और भी मजबूत की है। टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शानदार उपलब्धि भी बटोरी है।

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-8 में जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को इस मैच में 47 रन से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत की है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले 2 मैचों में एक जीत और तलाशनी होगी। ये मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाएंगे। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही टी20 क्रिकेट में पहली बार ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसकी सराहना की जा रही है। आइए जानते हैं भारतीय टीम ने कौन सी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में पहली बार पाई उपलब्धि

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम लगातार अपना विकेट खोती रही। भारतीय गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के सभी विकेट कैच के माध्यम से बटोरे। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने विपक्षी टीम के सभी विकेट कैच के जरिए पहली बार हासिल किए हैं।

विज्ञापन

किसने कितने लिए कैच

मैच में भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 3-3, कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल व रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए। वहीं, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 3-3, रोहित शर्मा ने 2 और अक्षर पटेल व अर्शदीप सिंह ने 1-1 कैच पकड़े।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में बनी दूसरी टीम

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात की जाए तो टीम इंडिया ये उपलब्धि हासिल करने दुनिया की दूसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने 2022 में अफगानिस्तान के ही सारे विकेट कैच के जरिए लिए थे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ