cricket News - 2025-10-09T224344.197
विज्ञापन

Exclusive: 'हमने मोहसिन नकवी से…' एशिया कप की ट्रॉफी पर सूर्यकुमार यादव ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान हाथ नहीं मिलााया था. फाइनल जीतने के बाद मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं दी थी. वह ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. नकवी ने दावा किया था कि टीम इंडिया उनसे ट्रॉफी नहीं लेना चाहती है. लेकिन नकवी का ये बयान झूठा निकला. सूर्यकुमार यादव ने न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में पूरी सच्चाई बताई है.

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच कई विवाद हुआ था. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया और एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप में एक भी मैच नहीं गंवाया. वहीं, फाइनल जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम को ट्रॉफी देने से मना कर दिया था और वह ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. अब इस मामले की पूरी कहानी सूर्यकुमार यादव ने बताई है. सूर्या ने न्यूज 24 से स्पेशल बातचीत में कहा कि हमने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना नहीं किया था. मैच के बाद हम करीब 1 से 1:30 घंटे मैदान पर ही थे. हम ट्रॉफी मिलने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन नकवी ने टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं दी और भाग गए. सूर्या ने कई खुलासे भारत पाकिस्तान मैच को लेकर किए हैं. आप सूर्या का पूरा इंटरव्यू यहां देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख सकेंगे IND-W vs SA-W मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ