---विज्ञापन---

Video: सूर्य-मंगल और शुक्र बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की टेंशन, होगा नुकसान और घर में रहेगा क्लेश

Grah Gochar 2025: अक्टूबर माह में सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह के गोचर का मीन राशिवालों के ऊपर शुभ प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जिस कारण उन्हें परेशानी होना पक्का है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि मीन राशि के अक्टूबर माह के राशिफल के बारे में.

Credit- News24 Graphics
---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: साल 2025 का 10वां महीना अक्टूबर चल रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा तो कई जातक पहले से बहुत ज्यादा परेशान भी रहेंगे. दरअसल, इस महीने कई साल बाद कुछ योग, युति और महायुति का निर्माण हो रहा है. ऐसे में मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति में भी बदलाव आएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर 2025 में मीन राशिवालों को सूर्य, मंगल और शुक्र गोचर से लाभ नहीं होगा. 17 अक्टूबर तक सूर्य आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे, जो शुभ फल नहीं देंगे. इसके बाद सूर्य आपके आठवें भाव में आ जाएंगे, जिस कारण संबंधों में तनाव रहेगा. जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा मान-सम्मान में भी कमी आने के योग हैं.

वहीं, ग्रहों के सेनापति मंगल 27 अक्टूबर तक आपके मृत्यु भाव में रहेंगे, जिस कारण रिश्तों में तनाव बढ़ेगा. साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस महीने शुक्र भी आपको शुभ फल नहीं देंगे. यदि आप जानना चाहते हैं कि और किन-किन ग्रहों का मीन राशिवालों के ऊपर अक्टूबर माह में अशुभ प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 30 अक्टूबर तक किस राशि पर कौन-सा ग्रह रहेगा मेहरबान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2025 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola