IPL 2025 - 2025-04-21T215909.962
विज्ञापन

KKR vs GT: 10 चौके-3 छक्के, कोलकाता में शुभमन गिल की आई सुनामी, केकेआर के गेंदबाजों को खूब धोया

IPL 2025: आईपीएल 2025 में 21 अप्रैल को केकेआर बनाम जीटी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया।

Shubman Gill: शुभमन गिल ने केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी निभाई। साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रन बनाकर समा बांध दिया। हालांकि गिल इस मैच में शतक से चूक गए। उन्हें 17.5 ओवर में वैभव अरोरा ने पवेलियन लौटा दिया। गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 163.64 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर जीटी ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। बता दें कि कभी गिल केकेआर का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले गिल को केकेआर ने रिलीज कर दिया था। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ