
Asia Cup 2025 में कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर? इन 3 बल्लेबाजों में लगी रेस
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Shubman Gill: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होने वाला है। एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को जगह दी गई है। ऐसे में अब सवाल ये है कि इन तीनों बल्लेबाजों में से किन 2 बल्लेबाजों को सलामी जोड़ी की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा? माना जा रहा है कि गिल और अभिषेक एशिया कप में भारत के लिए ओपन कर सकते हैं। जबकि संजू को बाहर बैठना पड़ सकता है। गिल लगातार रन बनाते हुए आ रहे हैं, जबकि अभिषेक ने भी भारत के लिए टी-20 प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी की है। वहीं संजू आईपीएल 2025 में चोट की वजह से कई मैच नहीं खेले थे, इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी उन्होंने खासा कमाल नहीं किया था। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: