हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मुझे पैरालिसिस हुआ, एक पांव हो गया था बेकार…' श्रेयस अय्यर ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज

श्रेयस अय्यर मौजूदा समय में फैंस के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, अय्यर के फैंस को ये बात पता नहीं होगी कि उन्हें एक बार पैरालिसिस हो गया था। अब श्रेयस ने खुद अपने फैंस के सामने राज खोला है।

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर का दर्दनाक खुलासा

Shreyas Iyer Once Paralysed: श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। अब अय्यर ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक राज में से एक का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कमर की चोट ने लगभग उनका करियर खत्म कर दिया था। अय्यर ने ये भी बताया उन्हें पैरालिसिस हो गया था और उनका BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी चला गया था।

श्रेयस अय्यर को हुआ था पैरालिसिस

अय्यर को कमर में चोट के कारण इंग्लैंड में अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। अय्यर ने जीक्यू को इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पैरालिसिस को गया था और उनका एक पैर बेकार हो गया था। बाद में उनकी हालत बेहतर हुई और उन्हें ठीक होने में पूरा एक साल लगा। कई सारे लोगों को अय्यर से जुड़ा ये किस्सा नहीं पता था। पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Asia Cup: ‘बुमराह खेले, तो मैं हड़ताल करूंगा’, पूर्व भारतीय कप्तान का IND vs UAE मैच पर चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola