Asia Cup: 'बुमराह खेले, तो मैं हड़ताल करूंगा', पूर्व भारतीय कप्तान का IND vs UAE मैच पर चौंकाने वाला बयान

टीम इंडिया के लिए एशिया कप का आगाज आज होने वाला है। यूएई से उनका मैच होने वाला है और इसमें जसप्रीत बुमराह का खेलना लगभग तय है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि बुमराह को नहीं खेलना चाहिए।

Asia Cup 2025, Jasprit Bumrah

बुमराह को लेकर बड़ा बयान

Asia Cup, IND vs UAE Match: एशिया कप 2025 में आज भारत का पहला मैच होने वाला है। वो यूएई के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजर है। वो लंबे समय बाद टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, एक पूर्व भारतीय कप्तान नहीं चाहते कि जसप्रीत इस मैच का हिस्सा बने। वो बुमराह को आराम देने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन

‘बुमराह खेले, तो मैं हड़ताल करूंगा’

एक शो के दौरान अजय जडेजा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह यूएई के खिलाफ एशिया कप में खेलते हुए नजर आए, तो वो हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि भारतीय टीम के सबसे मुख्य गेंदबाज को लो प्रेशर गेम में उपयोग करने का मतलब नहीं है। उन्हें लगता है कि इस तरह के मैच में जसप्रीत को आराम दिया जा सकता है और उन्हें बड़े मैच के लिए बचाकर रख सकते हैं।

विज्ञापन

इरफान पठान ने जताई असहमति

शो के दौरान ही इरफान पठान ने अपनी राय दी और वो अजय जडेजा की बात से सहमत नहीं थे। उनका मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी स्क्वाड में है, तो फिर उसे सभी मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। सिर्फ चुनिंदा गेम्स नहीं खेलने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से बदलाव करना टीम और जसप्रीत, दोनों की रिदम खराब करेगा। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी अटैक जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के इर्दगिर्द बना है।

विज्ञापन

क्या जसप्रीत बुमराह करेंगे आराम?

कुछ महीनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि जसप्रीत बुमराह ने BCCI को बताया था कि वो एशिया कप के सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। इसी कारण से उन्हें स्क्वाड में चुना गया। इससे पता चलता है कि वो खेलना चाहते हैं और नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं। उनसे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी दुबई से सामने आई थी। इसका अर्थ है कि यूएई के खिलाफ एशिया कप में वो खेलते हुए नजर आएंगे। उनके रहने से भारतीय टीम की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी। बुमराह के लिए यूएस से मैच पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले तैयारी के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ