
शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Shatrughan Sinha on Rahul Gandhi: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर बड़ी बात कही है। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं सामान्य आदमी की तरह अपना नजरिया रखूं तो सत्ता पक्ष राहुल गांधी की हर हरकत पर टिप्पणी करती है। सत्ता पक्ष के लोग राहुल की टी शर्ट, उनकी क्रांतिकारी यात्रा समेत हर बात पर बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं नहीं आम जनता भी ये मानती है कि राहुल गांधी ने विदेश में बैठकर जो कहा है सही कहा है।
टीएमसी सांसद ने कहा कि विदेश में बैठकर बयानबाजी की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने कहा कि अब इंटरनेट का जमाना है। हम कुछ भी बात करेंगे उसे पसंद और नापसंद करने वाले दुनियाभर के सभी लोगों के पास वह चंद सेकंड में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन के समय में राहुल गांधी की अगर कोई बात अगर सत्ता पक्ष को बुरी लगी है तो ये सरकार की नादानी है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व नीचे गिराने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: