
'खान ब्रदर्स' की जोड़ी बिगाड़ेगी श्रेयस अय्यर का खेल, बड़े भाई के बाद छोटे की होगी एंट्री
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
Sarfaraz Khan & Musheer Khan: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है जिसमें सरफराज खान को श्रेयस अय्यर के टीम से बाहर होने के बाद डेब्यू करने का मौका मिला। जिसको सरफराज खान ने दोनों हाथों से भुनाया। अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सरफराज ने अर्धशतक लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ अंडर-19 विश्व कप 2024 में सरफराज के भाई मुशीर खान का जलवा देखने को मिला। जिसके बाद उनकी भी टीम इंडिया में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई है। रणजी ट्रॉफी में भी मुशीर मुंबई की तरफ से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे और पहले ही मैच में फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद अब टीम इंडिया में भी उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है।
पूरी जानकारी वीडियो में ..
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: