
Rupali Ganguly की सौतन कौन? जिनकी बेटी ने एक्ट्रेस पर लगाए शॉकिंग इल्जाम
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
Rupali Ganguly Husband Ex Wife: राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गूगल पर लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने ही पति अश्विन वर्मा की पहली शादी को तुड़वाया है। दोनों सौतेली बेटियों को पिता से दूर रखा है और उन्हें जान से मारने धमकी तक दी है। हैरानी की बात यह है कि रुपाली पर यह आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा हैं, जो इस वक्त एक्ट्रेस की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रुपाली गांगुली की सौतन जिनकी बेटी इस वक्त एक्ट्रेस के ऊपर आरोपों की बौछार कर रही हैं।
बता दें कि रुपाली गांगुली की सौतन का नाम सपना वर्मा है, जो कथित तौर पर 1986 में मिस कर्नाटक रह चुकी हैं। अपनी दोनों बेटियों के साथ सपना न्यू जर्सी में रहती हैं। हैरानी की बात है कि अश्विन वर्मा से अलग होने के बावजूद सपना ने अपने पति का सरनेम लगाया हुआ है। ईशा वर्मा ही अपनी मां सपना वर्मा के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन्हें खुद रुपाली गांगुली भी फॉलो करती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: