हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: तेजस्वी यादव ने फोड़ा 'बॉयकॉट बम', देखें बिहार चुनाव नहीं लड़ने के बयान की इनसाइड स्टोरी

Tejashwi Yadav Statement: तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बॉयकॉट करने का बयान दिया है। इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। वोटर लिस्ट रिवीजन ने नाराजगी जताते हुए तेजस्वी ने यह बयान दिया है। आइए जानते हैं कि तेजस्वी के बयान पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं…

विज्ञापन

Tejashwi Yadav Statement Inside Story: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन की लड़ाई पटना से दिल्ली पहुंच गई है, क्योंकि दिल्ली में आज संसद में INDIA ब्लॉक में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान देकर प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर वोटर लिस्ट रिवीजन जैसी धांधली होती रहेगी तो हो सकता है कि RJD विधानसभा चुनाव का बॉयकॉट करें। हो सकता है कि पार्टी विधानसभा चुनाव ही न लड़े।

रामनाथ ठाकुर ने दी बयान पर प्रतिक्रिया

तेजस्वी ने कहा कि अगर सब कुछ पहले से ही तय है तो चुनाव कराने की जरूरत ही क्या है‌? वहीं रामनाथ ठाकुर ने तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SIR कराना चुनाव आयोग का काम है। अगर तेजस्वी यादव को चुनाव का बॉयकॉट करना है तो करे। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और इससे पहले चुनाव आयोग बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन करा रहा है। इसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। RJD लगातार SIR का विरोध कर रही है और तेजस्वी के बयान के बाद सियासत और गरमा गई है। आइए तेजस्वी यादव के बयान की इनसाइड स्टोरी देखते हैं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola