
Video: वायनाड की जनता के नाम प्रियंका गांधी की खुली चिट्ठी, जानें क्या-क्या लिखा?
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
Priyanka Gandhi Open Letter for Wayanad: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ 3 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होन वाले हैं। केरल की वायनाड सीट इन्हीं में से एक है। राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने इस सीट से ताल ठोका है। प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। वहीं अब प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता के लिए खुला खत शेयर किया है। इस खत में प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए भावुक नोट लिखा है।
प्रियंका गांधी ने वायनाड के नाम चिट्ठी लिखते हुए कहा कि वायनाड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे सांसद बनाने के लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी। प्रियंका का यह संदेश वायनाड के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अंग्रेजी और मलयालम भाषा में यह खत साझा किया है। प्रियंका गांधी ने इस खत में और क्या लिखा? जानने के लिए देखें यह वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: