हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने के दौरान तिल और कुशा के उपाय को करना चाहिए. यह उपाय करना पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही उपयोगी है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
पितरों की कृपा पाने के लिए करें ये सरल उपाय (Photo Credit - AI)

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने के साथ ही कई उपायों को करना अच्छा होता है. पितृ तर्पण के लिए काले तिल और कुशा का महत्‍व होता है. कुशा घास को कहते हैं. पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण करने के दौरान कुशा यानी घास का इस्तेमाल अनिवार्य माना गया है. तर्पण करने के समय सीधे हाथ की अनामिका उंगली में कुश से बनी अंगूठी पहनते हैं. कुश की अंगूठी को पवित्र मानते हैं.

काले तिल का उपाय

काले तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु से मानी जाती है. जल में काला तिल मिलाकर के ही पितरों का तर्पण किया जाता है. तिल और कुशा दोनों को पूजनीय और पवित्र माना जाता है. आपको पितरों का तर्पण करने के लिए जल में काले तिल मिलाने चाहिए. जल में काले तिल मिलाने के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों का अर्पित करें. इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम

विज्ञापन

तिल का महत्व

पद्म पुराण में तिल के महत्व के बारे में बताया गया है. जिस पानी में तिल होता है वह अमृत से भी अधिक स्वादिष्ट होता है. ऐसा माना जाता है कि, पितृ पक्ष में उपाय के लिए जितने तिलों का उपयोग होता है उतने हजार सालों तक पितर स्वर्ग में रहते हैं. श्राद्ध कर्म में काले तिलों का उपयोग करने से पितर प्रसन्न होते हैं. गरुड़ पुराण और बृहद नारदी पुराण के अनुसार, किसी पूर्वज की मृत्यु अचानक या किसी दुर्घटना में हुई हो उनके लिए तिल और गंगाजल से तर्पण किया जाना चाहिए. ऐसा करने से मुक्ति जरूर मिलती है. आप विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola