---विज्ञापन---

Video: ‘चुनाव आयोग से संतुष्ट नहीं हैं लोग’, वोट चोरी मामले को लेकर अखिलेश यादव ने EC पर बोला हमला

चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश ने 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली से लोग असंतुष्ट हैं और इसमें पारदर्शिता नहीं है।

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- ANI)
---विज्ञापन---

चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें अन्य दलों का भी सहयोग मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर समय-समय पर उंगलियां उठी हैं। प्रधानी, विधानसभा समेत तमाम चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव निष्पक्ष हों। चुनाव आयोग के काम करने का जो तरीका है, उससे लोग संतुष्ट नहीं हैं। लोगों में अविश्वास पैदा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने भी विपक्ष की बातों को स्वीकार किया है। उत्तर प्रदेश में कई बार चुनाव आयोग पर सवाल उठे हैं। हमने चुनाव आयोग से कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग पर बार-बार सवाल उठ रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 16, 2025 02:15 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola