हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Mukesh Ambani ने समधन को लगाया गले, विदाई पर भी Radhika Merchant के साथ हुए थे भावुक

Mukesh Ambani Hugs Radhika Mom: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस फंक्शन में मुकेश अंबानी अपनी समधन यानी राधिका की मां को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani Hugs Radhika Mom

Mukesh Ambani Hugs Radhika Mom: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न फिलहाल तो खत्म हो गया है लेकिन इनके फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो अभी भी वायरल हो रही हैं। ऐसे में वेडिंग रिसेप्शन का भी एक क्लिप सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी अपनी समधन को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, रिसेप्शन में अंबानी और मर्चेंट फैमिली स्टेज पर एक साथ आई और सभी ने एक-एक कर लोगों का धन्यवाद किया।

इस दौरान राधिका की मां इमोशनल हो गईं। शैला मर्चेंट को भावुक देख मुकेश अंबानी ने अपनी छोटी समधन को तुरंत गले से लगा लिया। साथ ही नीता अंबानी भी छोटी बहू राधिका की मां को हिम्मत देती दिखीं। इसी बीच मुकेश अंबानी ने माइक पर नारा भी लगाया- ‘शैला भाभी की जय हो।’ अब अंबानी परिवार के साथ मर्चेंट परिवार की बॉन्डिंग पर काफी चर्चा चल रही है। नीता और मुकेश ने जिस तरह से शैला मर्चेंट को गले लगाया है वो काफी पसंद किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola