
मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में की शानदार गेंदबाजी, साउथ जोन के बल्लेबाजों की बढ़ी मुश्किलें
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. 6 सितंबर से फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. शुरुआती दो दिन ईस्ट जोन ने बल्लेबाजी की और 163 ओवर में 708 रन बना दिए. ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक जमाया. उन्होंने 334 गेंदों में 270 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 30 चौके के अलावा 7 छक्के शामिल थे. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने भी 132 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली.
जवाब में तीसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरी साउथ जोन की हालत खराब है. टीम ने तीसरे ही दिन अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया है. साउथ जोन ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 80 ओवर में 242/6 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा 133 गेंदों में 56 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं. ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 11 ओवर में केवल 17 रन खर्च किए और 2 अहम बल्लेबाजों को आउट किया. शमी ने शेख रशीद और स्मरण रविचंद्रन को चलता किया. साउथ जोन के ये मुख्य बल्लेबाज थे. शमी ने 1.50 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए और साउथ जोन को बैकफुट पर कर दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: