हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Manthan 2025: किसकी चलेगी 'गारंटी'?...तय करेगी 'आधी आबादी'? News 24 पर हुई बड़ी बहस...

Manthan 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर News24 पर बीजेपी नेता आरती मेहरा, आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल की हुई बड़ी बहस।

विज्ञापन

Manthan 2025: नोएडा स्थित isomes सभागार में मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में शनिवार को पूर्व महापौर और बीजेपी नेता आरती मेहरा, आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान तीनों पाटियों के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अपनी-अपनी पार्टियों द्वारा राजधानी में किए विकासकार्यों पर बात की। तीनों नेताओं की News24 के कार्यक्रम में हुई बातचीत की देखें पूरी वीडियो।

आरती मेहरा ने कहा कि ‘केजरीवाल’ घोषणा मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले एक दशक से कुशासन चल रहा है। आप महिला सम्मान की बात करती है। लेकिन जिस महिला को इन्होंने राज्यसभा सदस्य (स्वाति मालीवाल) बनाया, सीएम के पीए ने उनके साथ मारपीट की।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मणिपुर में दो साल से जो चल रहा है बीजेपी उस पर बात नहीं करेगी। मुंबई में इनके गठबंधन की सरकार है वहां सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया, जिससे साफ पता लगता है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो दस साल का पुराना नागरिक होगा वो जानता होगा कांग्रेस के राज में कैसे चार-चार घंटे बिजली की कट लगते हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस की मुमताज पटेल ने कहा कि मैं गुजरात राज्य से आती हूं, गुजरातों में सड़कें बदहाल हालत में हैं। सबसे ज्यादा ड्रग्स गुजरात पोर्ट पर पकड़ी जाती हैं। खुलेआम मर्डर हो रहे हैं। हर जगह बीजेपी की डबल इंजन सरकार फेल हुई है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola