हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऐसी क्या इमरजेंसी है? LG के चुनाव कराने के आदेश पर भड़के मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia Press Conference: दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Manish Sisodia

Manish Sisodia Press Conference: दिल्ली नगर निगम (MCD) में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बवाल मच गया है। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

मनीष सिसोदिया ने एलजी के रात में चुनाव कराने के आदेश पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई कि चुनाव रात में ही कराए जा रहे हैं। इस तरह सिर्फ एक घंटे के नोटिस पर चुनाव कराना गैर संवैधानिक है। उन्होंने कहा कि एमसीडी में लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानें कब से और कितना लगेगा चार्ज

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आज गुरुवार को होना था, लेकिन चुनाव को टाल दिया गया। इसके साथ ही सदन की बैठक भी 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई, लेकिन एलजी वीके सक्सेना ने अचानक आदेश दे दिया कि चुनाव आज ही होगा। इस आदेश के बाद से ही मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) कानूनी राय ले रही है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फिर दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर! दिल्ली-यूपी में भयंकर बारिश, इन राज्यों में भी रेड अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola