---विज्ञापन---

‘INDIA’ के ‘हीरो’ Mallikarjun Kharge क्यों नहीं लड़ेंगे Loksabha Chunav? जानें क्या है वजह

Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे साल 2009 और 2014 में दो बार कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। साल 2019 में वह इस सीट से बीजेपी के उमेश जाधव से चुनाव हार गए थे।

Mallikarjun Kharge
---विज्ञापन---

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ने की खबर है। इस खबर के बाद सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा तेज हैं कि वह गुलबर्ग सीट से अपने दामाद राधाकृष्णन दोड्डामणि को उम्मीदवार बनवा सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस खबर से कांग्रेस नेताओं की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता मुखिया के बगैर चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहते।

एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहते

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव न लड़कर देशभर में कांग्रेस के प्रचार पर फोकस करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि वह सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहते। बता दें मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री है। बताया जा रहा है कि वह भी लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पार्टी नेताओं के सामने रख चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 12, 2024 11:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola