AI Created Image
विज्ञापन

क्या रोहित-विराट की 5 बड़ी शर्तें मानेगी BCCI? सामने आया बड़ा अपडेट

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़े अपडेट सामने आए हैं. दोनों खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर बीसीसीआई से सीधी बातचीत कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारत को 2-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बिखेरी. उनकी रिटायरमेंट की अफवाहें चर्चा का केंद्र बनीं. लगभग हर सीरीज के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आती रहती है. लेकिन अब खबरों की मानें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली बीसीसीआई से सीधी बातचीत कर सकते हैं. दोनों खिलाड़ी अपने भविष्य और विश्व कप 2027 को लेकर बीसीसीआई से बात कर सकते हैं. रोहित और विराट वनडे विश्व कप 2027 खेलना चाहते हैं. हालांकि अब तक कुछ भी साफ नहीं है. टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता कई बार रोहित और विराट के भविष्य पर बात करने से बचते हुए नजर आए हैं. दोनों की उपलब्धता को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ