---विज्ञापन---

IND vs ZIM: हरारे में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तबाही! पिछली बार रचा था इतिहास, जानिए कैसा है पिच का मिजाज

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 जुलाई) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. इसी मैदान पर पिछली बार वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रचा था. मैच से पहले यहां जानिए कैसा है पिच का मिजाज.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

भारतीय टीम इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार हार के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच हाल के मुकाबलों में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है।

वैभव सूर्यवंशी का हरारे में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे।

Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---

India vs Zimbabwe 1st T20I Pitch Report: इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार हार के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंची है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4 बजे होगा. हरारे के मैदान पर पिछली बार वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रचा था. 15 साल के वैभव ने हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े थे.

इस पारी के दौरान वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक ठोका था और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 150 बन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. अब वैभव एक बार फिर हरारे में अपने बल्ले से तबाही मचाने उतरेंगे. हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच की बात करें तो हाल के मुकाबलों में गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है. इसी महीने यहां बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच खेले गए, जिनमें एक भी टीम 250 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी. सभी मुकाबले लो-स्कोरिंग रहे और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 में क्यों नहीं हो रहा क्रिकेट? ये 8 गेम्स भी बाहर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

First published on: Jul 23, 2026 01:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola