---विज्ञापन---

नहीं करना पड़ेगा एक भी पैसा खर्च… फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM टी20 सीरीज? जानिए पूरी डिटेल्स

IND vs ZIM Free Streaming Details: भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज को यूनाइट 8 स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है लेकिन यहां पैसे खर्च करने पड़ेंगे. फ्री में भी यह सीरीज देखने का एक तरीका है. पूरी जानकारी वीडियो में दी गई है.

फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM मैच? (Image: Instagram/zimbabwe.cricket and X)
---विज्ञापन---

IND vs ZIM Free Streaming Details: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 23 जुलाई से शुरू हो रही है. दोनों देशों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया को अपनी पिछली दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और अब श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे. बता दें कि इस सीरीज का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं होगा, बल्कि इसे यूनाइट 8 स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा. इसी चैनल पर फीफा वर्ल्ड कप का भी प्रसारण हुआ था.

फ्री में कैसे देखें IND vs ZIM सीरीज?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज को फैंस ऑनलाइन फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें 35 रुपये का मैच पास खरीदना होगा. हालांकि, अगर फैंस फ्री में यह मैच देखना चाहते हैं, तो डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर बिना कोई पैसा खर्च किए मैच लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा अगर आपके पास जियोफाइबर है, तो आप मुफ्त में यूनाइट 8 चैनल का आनंद उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- फिर टूटेगा फैंस का दिल? जिम्बाब्वे के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को बड़ा खतरा! थमा सकते हैं एक और सीरीज हार

First published on: Jul 22, 2026 01:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola