India vs Zimbabwe (PIC Credit - AI)

IND vs ZIM Live Streaming: सोनी या स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस नए चैनल पर देखें भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव

IND vs ZIM Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs Zimbabwe T20 Live Streaming: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 25 जुलाई को और तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. इस सीरीज में एक बार फिर 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में नजर आएंगे. इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप होने के बाद अब वैभव की नजरें इस सीरीज में धमाल मचाने पर होगी. भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टारस्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ना तो जियोहॉटस्टार और ना ही सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. हालांकि, भारतीय फैंस फैन कोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ