---विज्ञापन---

IND vs ZIM: हरारे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, अय्यर-लक्ष्मण लेंगे बड़ा फैसला

IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव को हटाकर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 7 मैच खेले और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला कप्तान अय्यर के लिए मुश्किल होने वाला है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का संदर्भ

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के कप्तान हैं और वीवीएस लक्ष्मण कार्यवाहक हेड कोच हैं।

संभावित टीम संयोजन और खिलाड़ियों पर नजर

रिंकू सिंह नंबर 6 पर और शिवम दुबे नंबर 7 पर ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं।

Team India (Image generated by AI)
---विज्ञापन---

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे और टीम इंडिया के बीच हरारे में पहला टी-20 मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाने वाला है. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम के 4:30 से होने वाला है. टीम इंडिया के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. ऐसे में इस सीरीज के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण खास तैयारी कर रहे हैं. पहले मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया अपने ऊपर से दबाव कम करना चाहेगी. ऐसे में टीम को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. 

टीम इंडिया को करना होगा बड़ा फैसला 

भारतीय क्रिकेट टीम की हाल में समय बड़ी समस्या बल्लेबाजी रही है. ऐसे में अब नंबर 6 पर रिंकू सिंह की वापसी हो सकती है. वहीं शिवम दुबे को नंबर 7 पर ऑलराउंडर के तौर पर खिलाया जा सकता है. जिससे टीम को साफ हो जाए की भविष्य में उनकी गेंदबाजी के ऊपर कितना भरोसा किया जा सकता है. इतना ही नहीं अभिषेक शर्मा को भी गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता है. जिससे टीम के पास और भी विकल्प तैयार हो सके. वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना लगभग तय है. वहीं ईशान किशन और तिलक वर्मा की फॉर्म पर भी सभी की नजरें रहने वाली है. गेंदबाजी में प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को एक और दिया जा सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: पहले T20 में शिवम दुबे तोड़ सकते हैं युवराज सिंह का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल सकते हैं आगे

First published on: Jul 22, 2026 10:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola