हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ये ग्रह चमकाएगा 31 मई से पहले मकर राशिवालों का भाग्य, जानें राशिफल और उपाय

मई माह में 9 ग्रहों में से कुछ ग्रहों की विशेष कृपा से मकर राशिवालों का भाग्य चमक सकता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 31 मई 2025 तक किस ग्रह की विशेष कृपा मकर राशिवालों के ऊपर बनी रहेगी।

विज्ञापन
वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी खुशियां...

साल 2025 में 31 मई से पहले कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल बदलेगी, जिसका सीधा असर मकर राशिवालों की जिंदगी पर पड़ेगा। प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, मई का महीना ग्रह गोचर के हिसाब से मकर राशि के जातकों के लिए मध्यम से अच्छा रहने वाला है। मई के पहले भाग में सूर्य आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण पारिवारिक जीवन और आत्मविश्वास दोनों प्रभावित होंगे।

महीने के दूसरे भाग में सूर्य के पांचवें भाव में गोचर करने से मकर राशिवालों को संतान के मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा भावनात्मक रूप से आपको ठेस भी पहुंच सकती है। मई माह में मंगल के सातवें भाव में नीच राशि में होने से मकर राशि के लोगों के रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा। बेवजह का विवाद हो सकता है।

हालांकि 23 मई 2025 तक मकर राशि के लोगों को बुध ग्रह से लाभ होगा। पढ़ाई और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि बुध के अलावा किस और ग्रह के कारण मकर राशिवालों को मई माह में लाभ होगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 31 मई तक शुक्र गोचर से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, हर काम में मिल सकती है सफलता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola