IND vs NZ: हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव! इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय टीम 5वें मुकाबले में वापसी करते हुए जीत के साथ सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी. आखिरी मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

IND vs NZ

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 12 बजे किया जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 3-1 से आगे है. भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी, लेकिन चौथे टी20 में मिली 87 रनों से करारी हार ने टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत शानदार अंदाज में करना चाहेगी और 4-1 से सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, हार के बाद 5वें टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. यानी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है. इसके बाद श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और तिलक वर्मा मध्यक्रम में नजर आ सकते हैं. वहीं, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की संभावना है. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हो सकती है, जबकि अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है. प्रिंस यादव और मयंक यादव भी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर आखिरी मुकाबले के लिए किन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ