mahakumbh 2025 hospital
विज्ञापन

Video: महाकुंभ के लिए खास अस्पताल तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं

Mahakumbh 2025 Hospital: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए एक खास अस्पताल भी बनाया गया है।

Mahakumbh 2025 Hospital: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। महाकुंभ हर 12 साल में आयोजित होता है। ऐसे में इस अनोखे आयोजन को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। महाकुंभ से पहले खास अस्पताल भी तैयार कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जूनागढ़ के निजाम ने टेके घुटने, अब्दाली को हटना पड़ा पीछे, जब जूना अखाड़े की जांबाजी ने कर दिया हैरान

विज्ञापन

100 बेड वाला अस्पताल तैयार 

कुंभ मेला प्रशासन के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम के दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए परेड ग्राउंड में 100 बेड वाला केंद्रीय अस्पताल तैयार किया गया है। इसके साथ-साथ 10 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) की भी स्थापना की है। सेना और मेदांता अस्पताल ने तीर्थयात्रियों की जरूरतों के अनुसार इसे तैयार करने में मदद दी है। आपात स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ