Cricket News - 2026-05-22T200640.482

VIDEO: 15 छक्के, सिर्फ 40 सेकंड, वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस में मचाई तबाही

आईपीएल 2026 में वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं. उन्होंने अब अभ्यास में छक्कों की बौछार कर दी है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह फिलहाल इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. इस सीजन भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं और शतक के अलावा कई अर्धशतक भी जमाए हैं. अब अभ्यास मैच में भी वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला. वैभव का एक 40 सेकंड का वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें वैभव ने 15 दनदनाते छक्के जड़कर विरोधी टीम को खौफ में डाल दिया है. इस सीजन वैभव ने अब तक खेले गए 13 मैच में 44.53 की औसत के साथ 579 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए थे. अपने पिछले मैच में भी उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचाया था. इससे पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. वैभव लगातार दुनिया में सुर्खियां बिखेर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ