RCB vs GT

IPL 2026 के पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम भी खेल सकती है फाइनल! समझिए पूरा समीकरण

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. वहीं इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाएगी.

IPL 2026: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें ट्रॉफी की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दोनों की टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है. जिसके कारण ही ये मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है. हालांकि पहला क्वालिफायर मुकाबला हारने वाली टीम भी फाइनल में जगह बना सकती है. उसका समीकरण अब सामने आ गया है. 

विज्ञापन

पहला क्वालिफायर हारने वाली टीम भी जीत सकती है ट्रॉफी 

आईपीएल में अब प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाते हैं. लीग स्टेज खत्म होने के बाद जो टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर फिनिश करती है. उन्हें पहला क्वालिफायर खेलने का मौका मिलता है. इस मुकाबले में हारने वाली टीम को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलता है. एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है, लेकिन जीतने वाली टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच जाती है. जहां पर उनका सामना पहला क्वालिफायर हारने वाली टीम से होता है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनती है. ऐसे में प्लेऑफ का सिस्टम लीग स्टेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के लिए फेवरेट है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ