---विज्ञापन---

बदल गया IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल! जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

IND vs AFG ODI Series ScheduIe Change: टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ IPL 2026 के बाद होगी. उनके बीच 14 जून से वनडे सीरीज शुरू होने वाली थी, जिसके शेड्यूल में एक छोटा सा बदलाव हुआ है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल बदल दिया गया है।

यह एकदिवसीय श्रृंखला अब 14 जून के बजाय 13 जून से शुरू होगी।

BCCI ने टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

शेड्यूल बदलने का कारण

शेड्यूल में बदलाव का कारण 14 जून को होने वाला वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच है, ताकि व्यूअरशिप प्रभावित न हो।

IND vs AFG सीरीज में हुआ बड़ा बदलाव
---विज्ञापन---

IND vs AFG ODI Series ScheduIe Change: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज आयोजित की जानी है. BCCI ने टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. अब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव किया है. 14 जून से शुरू होने वाली यह एकदिवसीय श्रृंखला अब 13 जून से शुरू होगी. इसके पीछे का कारण भी सामने आया है.

भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज का क्यों बदला शेड्यूल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून को धर्मशाला में पहला वनडे मैच होने वाला था. अब इसे 13 जून को आयोजित करने का फैसला किया गया है. दरअसल, 14 जून को वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी. अगर IND vs AFG मैच का भी 14 जून को आयोजन होता, तो वुमेंस क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण मैच की व्यूअरशिप में गिरावट आ सकती थी. इसी वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच एक दिन पहले कराने का फैसला किया गया है. इससे मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के मैचों की व्यूअरशिप पर असर नहीं पड़ेगा.

---विज्ञापन---
तारीख मैच जगह
14 जून 2026भारत vs अफगानिस्तान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
17 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
20 जून 2026भारत vs अफगानिस्तानएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

ये भी पढ़ें:- 4.50 करोड़ का 1 विकेट! इन 5 ‘फ्लॉप’ गेंदबाजों ने IPL 2026 में टीमों का कराया है भारी नुकसान

First published on: May 26, 2026 06:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola