Ruturaj Gaikwad Hardik Pandya
विज्ञापन

IPL 2026 खत्म होते ही कटेगा इन 4 कप्तानों का पत्ता! टीमें कर सकती हैं बड़ा फेरबदल

Captaincy Changes Might Happen After IPL: आईपीएल 2026 में कुछ टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है और उनके कप्तानों पर अब गाज गिर सकती है. कुछ कप्तानों की IPL 2026 के बाद अपनी टीम से छुट्टी हो सकती है.

Captaincy Changes Might Happen After IPL: आईपीएल 2026 अब अपने अंत के बेहद करीब है. इस सीजन का फाइनल 31 मई 2026 को अहमदाबाद में खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिए तीन टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी पहले ही रेस से बाहर हो चुकी हैं. इस सीजन कुछ टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसी के चलते अब उनके कप्तानों पर गाज गिर सकती है. कुछ ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें IPL 2026 खत्म होने के बाद कप्तानी के पद से हटाया जा सकता है. टीमें अपने कॉम्बिनेशन में कुछ बड़े फेरबदल कर सकती हैं.

IPL 2026 खत्म होते ही इन 4 कप्तानों का कटेगा पत्ता?

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के समापन के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत और MI के कप्तान हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है. दोनों की कप्तानी में उनकी टीम ने संघर्ष किया है और 13 में से अब तक सिर्फ 4 मैच जीते हैं. इसके अलावा CSK के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी कप्तानी से हटाए जाने की मांग हो रही है. कप्तान के रूप में उनके फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छीने जाने की संभावना भी काफी ज्यादा नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ