
IPL 2026 बना रिकॉर्ड्स का महासंग्राम, इस सीजन में बने 7 बड़े इतिहास
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
IPL 2026: आईपीएल 2026 में रनों की बारिश हुई है. लगभग हर मैच में टीमों नें 200 या उससे अधिक रन बनाए. गेंदबाजों की इस बार जमकर कुटाई हुई. आईपीएल 2026 में 7 नए रिकॉर्ड बन गए हैं. आईपीएल 2026 सबसे तेज रन रेट वाला सीजन बन गया है. इसके अलावा इस सीजन 61 बार 200+ रन बने हैं.
वहीं, इस सीजन अब तक 14 शतक लग चुके हैं. सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने इस बार पहली बार शतक लगाया है. एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक आईपीएल 2026 में ही आया है. इसके अलावा इस सीजन अब तक 1349 छक्के लग चुके हैं. आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ, जब 1300 से अधिक छक्के लगे. इसके अलावा इस सीजन कुल 69 कैच छूटे. कुल मिलाकर इस सीजन कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए. इस सीजन बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला.
ये भी पढ़ें: बदल गया IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल!
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.