Cricket News - 2026-05-25T201645.209

RCB vs GT: बारिश की वजह से रद्द हुआ पहला क्वालीफायर तो कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या कहते हैं नियम

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. अगर मुकाबला रद्द होता है तो किस टीम को प्लेऑफ का टिकट मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

RCB vs GT: आईपीएल 2026 प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई है. पहला क्वालीफायर 26 मई को बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी. ऐसे में अगर बारिश की वजह से आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाने वाला पहला क्वालीफायर रद्द हो जाता है तो क्या होगा? ये सवाल फैंस को परेशान कर रहा है.

विज्ञापन

दरअसल, अगर बारिश खलल डालती है तो अंपायर ओवर्स में कटौती करेंगे. लेकिन अगर ये भी संभव नहीं होता है तो मुकाबला रद्द करना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. फिलहाल अंक तालिका में आरसीबी आगे है, जबकि गुजरात दूसरे नंबर पर है. ऐसी स्थिति में आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ