
IPL 2026: प्लेऑफ में कब-कहां और कैसे होगी चारों टीमों की भिड़ंत? यहां देखें पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2026 प्लेऑफ में 4 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. प्लेऑफ के मुकाबले कब और कैसे खेले जाएंगे. आइए एक नजर डालते हैं.
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
IPL 2026: आईपीएल 2026 में 24 मई को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. इससे पहले आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट कटाया था. प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को खेला जाएगा. ये मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, प्लेऑफ का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 27 मई को खेला जाएगा.
इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी. 29 अप्रैल को क्वालीफायर-2 के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके लिए अभी टीमें तय नहीं हुई हैं. वहीं, 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. प्लेऑफ के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से खेले जाएंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: