IPL 2026: MI vs RR मैच हुआ रद्द, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी कौन सी टीम? बारिश बिगाड़ सकती है खेल

Playoff Scenario if MI vs RR Match Abandoned: IPL 2026 में आज MI और RR के बीच वानखेड़े स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच होने जा रहा है. इस मैच के नतीजे पर तीन टीमों की किस्मत निर्भर है. अगर बारिश हुई, तो मैच का समीकरण बिगड़ सकता है.

Playoff Scenario if MI vs RR Match Abandoned

Playoff Scenario if MI vs RR Match Abandoned: IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच होने वाला है. दोनों टीमें दोपहर में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम समुद्र के करीब है. ऐसे में कभी भी मौसम बिगड़ सकता है. इस मैच के नतीजे पर पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स – इन तीन टीमों की किस्मत टिकी हुई है. अगर बारिश हुई और मुकाबला रद्द करना पड़ा, तो एक टीम प्लेऑफ की रेस से सीधा बाहर हो सकती है. आइए पूरा समीकरण जानते हैं.

विज्ञापन

MI vs RR मैच हुआ रद्द, तो किस टीम को होगा नुकसान?

राजस्थान रॉयल्स ने अगर मुंबई इंडियंस को हरा दिया, तो वह सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. हालांकि, RR हार गई, तो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें बनी रहेंगी. अगर बारिश के कारण वानखेड़े में होने वाला मैच रद्द हो गया, तो PBKS और RR के अंक बराबर हो जाएंगे. हालांकि, PBKS का नेट रन रेट बेहतर है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स सीधे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अगर इसके बाद शाम वाले मैच में 77 रन या 47 गेंद रहते मैच जीत लिया, तो वो क्वालीफाई कर लेंगे, वरना पंजाब किंग्स टॉप 4 में जगह बना लेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ